⚡ ब्रेकिंग News

नगर पालिका कोतमा क्षेत्र का हाल बेहाल,गड्ढों में तब्दील हुआ कोतमा भालूमाड़ा मार्ग

भालूमाड़ा-कोतमा मुख्य सड़क में गड्ढो एवं मवेशियों का कब्जा

कोतमा- देशभर में गांव को शहरों से जुड़ने के लिए नई नई सड़के बनाई जा रही है जिससे गांव शहरों से जुड़ सके परंतु अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत न तो कोई योजना काम करती है, न ही कोई अधिकारी इस पर ध्यान देता है। मामला भालूमाड़ा से कोतमा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग का है जहाँ मुख्य सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और साथ ही साथ सड़को पर आवारा मवेशियों का भी कब्जा बना हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में तो नगर पालिका द्वारा हाका गैंग लगा कर आवारा मवेशियों को सड़क से अलग कर कांजी हाउस में बंद कर दिया जाता था परंतु अब फिर से वही पुराना रवैया अपनाया जाने लगा है और सड़क पर ही मवेशीयो का कब्जा बना रहता है जिससे कोई ना कोई घटना होती रहती है।

पूर्व में कई बार हो चुकी है घटनाएं- 

नगर पालिका परिषद कोतमा अंतर्गत भालूमाड़ा से कोतमा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग में जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं,जिससे वाहन चालकों को इस सड़क पर वाहन चलाने में तो काफी दिक्कत होती ही है साथ ही साथ दुर्घटनाओं का डर भी बना रहता है।बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन असंतुलित हो जाते हैं जिससे कोई न कोई दुर्घटना होने का भय बना रहता है बड़े बड़े गड्ढो के कारण कोई दुर्घटना घटित हो जाती है या फिर वाहन चालक चोटिल हो जाता है।

भालूमाड़ा से कोतमा जाने वाले मुख्य मार्ग पर नहीं किसी का ध्यान-

भालूमाडा से कोतमा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से होकर अधिकारी/कर्मचारी जाते हैं आपको बता दें यह भालूमाड़ा से कोतमा को जोड़ने वाला एकलौता मुख्य मार्ग है परंतु गड्ढों में तब्दील सड़क पर किसी का ध्यान नहीं जाता और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।जिससे आए दिन लोग चोटिल होते हैं और कई दुर्घटनाएं भी घटित हो जाती हैं लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगता।

आखिर कौन है जिम्मेदार-

सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है सड़क में कदम कदम पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है परंतु किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है सड़क में आए दिन कोई न कोई घटना दुर्घटना होती रहती है कई बार अखबारो/समाचारों के माध्यम से सड़क की हालत से शासन प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है परंतु इस ओर किसी ने भी किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया।जिम्मेदार अधिकारी इस पर चुप्पी क्यो साधे हुए हैं???आखिर क्यो नहीं होती कोई कार्यवाही???

कहना है -

आए दिन लोग इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता,मेरे द्वारा पूर्व में कई बार सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से नगरीय प्रशासन को अवगत कराया गया हैं।

भारत मुंगेरिया,ग्रामीण

कहना है -

जब इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोतमा प्रदीप झारिया को फोन कर संपर्क करना चाहा तो उनका फोन नहीं लगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...