अनूपपुर - भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मन पंकज सिंह टेकाम के अनूपपुर जिले में प्रवास के दौरान पसान मंडल में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मन पंकज सिंह टेकाम ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए।कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम हर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी मंडल पसान के मीडिया प्रभारी हिमांशू पासी द्वारा दी गई।